आप कार्यकर्ताओं ने किया सरोवर की साफ सफाई

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। आम आदमी पार्टी की तिरंगा शाखा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने रविवार को नगर के श्री नागेश्वरनाथ मंदिर की साफ सफ़ाई की। इस दौरान उन्होंने सरोवर में जाकर गंदगी को साफ किया। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं संकल्प दिलाते हुए कहा कि हम अपने गाँव, शहर, धार्मिक स्थल, शहीद स्मारक तथा अपने आस पास के सरोवर को स्वच्छ बनायेंगे। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा किया था कि 2019 तक हमारा भारत स्वच्छ हो जाएगा। मगर भाजपा का यह वादा अन्य वादों के तरह बिल्कुल खोखला निकला। इस मौक़े पर राकेश कुमार, जुगराज सिंह, अंकुर शर्मा, प्रणीत मौर्या, आलोक रंजन, आकाश वर्मा, पंकज वर्मा, प्रदीप प्रजापति, नफ़ील खान, प्रदीप राजपूत, शुभम वर्मा, रंजीत कुमार, मुकेश सिंह, भगीरथ गौतम, अरविंद यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!