फाउंडेशन स्कूल में आज होगी शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2022 के अर्न्तगत जनपदीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला समन्वयक अजय कुमार मिश्र ने दी। उन्होंने बताया कि बच्चों की नैसर्गिक जिज्ञासा का समाधान कर उनकी सृजनात्मकता को विकसित करने की प्रक्रिया के तहत बच्चों को आस-पास के परिवेश पर्यावरण से जोड़ने और जन-मन में वैज्ञानिक सोच विकसित करते हुए उनमें वैज्ञानिक विधि के प्रयोग के कौषल को जागृत करने के उद्देष्य से राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस नामक गतिविधि प्रारम्भ की गयी। इस मौके पर फाउंडेशन स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती नीता मिश्रा ने बताया कि उक्त कार्यक्रम प्रतिवर्ष एन.सी.एस.टी.सी. नेटवर्क द्वारा आयोजित होता है। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का यह कार्यक्रम दो समूहों अर्थात् 10 वर्ष से 14 वर्ष तथा 14 वर्ष से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों में किया जाएगा। इस प्रकार के अनूठे अन्तर्राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय विद्यालय फाउण्डेशन स्कूल में सोमवार, 12 सितम्बर 2022 को होना सुनिश्चित हुआ है। सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

