ख़ुमार की शायरी और शख़्सियत पर आधारित होगा सेमिनार खुमार अकादमी की बैठक में तैयारियों को दिया अन्तिम रूप

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। खुमार मेमोरियल अकादमी की एक बैठक नगर के मुगल दरबार में खुमार मेमोरियल अकादमी के अध्यक्ष अमीर हैदर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में अकादमी के सचिव मो. उमेर किदवाई ने बताया कि आगामी 15 सितम्बर को मध्यान्ह 3 बजे मुगल दरबार सभागार में शहंशाह ए गज़ल खु़मार बाराबंकवी की जयन्ती पर समारोह का आयोजन किया जाएगा। खुमार मेमोरियल अकादमी के तत्ववाधान में आयोजित संगोष्ठी ‘ख़ुमार की शायरी और शख़्सियत‘ विषयक पर आधारित होगी। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व सांसद जफ़र अली नकवी, प्रख्यात शायर एवं साहित्यकार डॉ. शारिब रूदौलवी, उर्दू एकेडमी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अस्मत मलिहाबादी, डा. अनवर हुसैन खान, अख़्तर जमाल उस्मानी अपने विचार व्यक्त करेंगे। श्री किदवाई ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप, रामनगर विधायक हाजी फरीद महफूज किदवाई, विधायक सुरेश यादव, गांधीवादी चिन्तक राजनाथ शर्मा, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बृजेश दीक्षित सहित कई गण्मान्य व्यक्ति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से अनवर महबूब किदवाई, पत्रकार हशमत उल्ला, फैज़ ख़ुमार, रेहान अल्वी, फराज उद्दीन किदवाई, फज़ल इमाम मदनी, परवेज़ अहमद, प्रदीप सारंग, मेराज़ हैदर, अदील इम्तियाज़, मो. वकार सहित अकादमी के अन्य सदस्य गण मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!