रामलीला कमेटी के संतोष कुमार गांधी दुबारा निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। नगर में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी रामलीला महोत्सव मनाने के लिए नगर के मोहल्ला दयानंद सरस्वती शिशु मंदिर हाल में हुई संभ्रांत लोगों की बैठक में संतोष कुमार गांधी (उर्फ कल्लू डेरी वाले। को सर्वसम्मति से पुन: रामलीला महोत्सव कमेटी का अध्यक्ष चुना गया। वही कोषाध्यक्ष पद के लिए अमरीश वर्मा महामंत्री अतुल कुमार उर्फ फौजी उपाध्यक्ष पद के लिए दीपक माहेश्वरी धर्मेंद्र तिवारी को चुना गयाl
रामलीला महोत्सव कमेटी का दूसरी बार संतोष कुमार गांधी उर्फ कल्लू को अध्यक्ष चुने जाने के उपरांत श्री गांधी ने कहा कि कि वह नगर के संभ्रांत तथा सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारियों के साथ बैठक करके कार्यकारिणी का गठन करेंगे। बैठक में विष्णु आसावा पंडित राम रक्षपाल सहित अनेक संभ्रांत लोग उपस्थित थे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!