बार अध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा पर जानलेवा हमला, महामंत्री पर मुकदमा दर्ज कचेहरी परिसर मंे दिन दहाड़े हुई घटना से अधिवक्ताओं में आक्रोश
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी। जिला एवं सत्र न्यायालय में दोपहर में अचानक जिला बार के अध्यक्ष पर जानलेवा हमला हो गया, जिससे पूरे परिसर में सनसनी फैल गईं। वही नगर कोतवाली में मुल्जिमानों के विरूद्ध मुकदमा अपराध संख्या 1006 अ.धारा 323, 504, 506, 34 394 आईपीसी व अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशंसता निवारण) अधि0 3(5), (5ए) थाना कोतवाली में पंजीकृत कर पुलिस अग्रिम कार्यवाही कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार वर्मा ने पुलिस को दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि बार एसोसिएशन के महामंत्री रितेश कुमार मिश्रा ने गत चुनाव बाद से जिला बार एसोसिएशन का आय-व्यय कार्यकारिणी सदस्यों के अनुरोध के बावजूद नहीं दिया। जिसको लेकर कार्यकारिणी द्वारा 08 सितम्बर को निर्णय किया कि महामंत्री ने 09 सितम्बर को आय व्यय प्रस्तुत करें लेकिन नहीं किया। तब महामंत्री ने 12 सितम्बर को स्वयं कार्यकारिणी की बैठक आहूत किया लेकिन स्वयं नहीं आए। जब उन्हें फोन से बुलवाया गया तो आते ही बार अध्यक्ष को अपशब्द कहे और आय व्यय का व्योरा न देत की बात कही। जिसका समर्थन कोषाध्यक्ष महेन्द्र सिंह व पुस्तकालय प्रभारी योगेश तिवारी ने किया। तब कार्यकारिणी के 17 सदस्यों द्वारा महामंत्री के कार्याे को आय व्यय प्रस्तुत करने तक निलंबित कर दिया। इसी रंजिश को लेकर मंगलवार को बार के महामंत्री रितेश मिश्रा पुत्र अवध बिहारी मिश्रा, संजय मिश्रा पुत्र वीरेन्द्र नाथ मिश्रा सहित 10-15 अधिवक्ताओं हाथापाई की और जान से मारने की कोशिश की। इस दौरान बीच बचाव करने आए एडवोकेट सोने लाल गौतम, आरडी कनौजिया, अब्बास, रोहित यादव, वैभव द्विवेदी, रूद्र प्रताप आदि लोगों को भी अपशब्द कहते हुए मारपीट की। कई अधिवक्ताओं को काफी चोटें आई। जिससे कचेहरी में दहशत का माहौल फैल गया। वहीं नगर कोतवाली प्रभारी संजय मौर्या ने बताया कि कचहरी में हुई घटना में शामिल अधिवक्ता रितेश मिश्रा एवं संजय मिश्रा सहित एक दर्जन लोगों के विरूद्ध धारा 323, 504, 506, 34 394 आईपीसी व अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशंसता निवारण) अधि0 3(5) व (5ए) पंजीकृत किया गया है।सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

