चेयरमैन प्रतिनिधि रियाज ने जेसीबी से नाले की कराई सफाई

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

जैदपुर, बाराबंकी। पिछले दिनो हुई बारिश से कस्बा स्थित पावर हाउस सहित वसीनगर मोहल्ले के कुछ पानी मे डूब गये है। जलभराव के चलते लोगो का निकलना मुश्किल हो गया है। वही बुनकर कालोनी मे जलभराव के चलते रास्ते तालाब बन गये है। जिसके चलते यहा रहने वाले लोग बल्ली और पटरे का अस्थाई पुल बनाकर उससे आने जाने को मजबूर है। वही यह पुल बच्चो के लिए खतरा भी बना हुआ है, क्योकि छोटे बच्चे इससे पानी मे गिर सकते है। मोहल्ले वासियो ने आज जलभराव को लेकर जैदपुर चेयरमैन प्रतिनिधि रियाज अहमद से मुलाकात कर शिकायत की तथा कच्चा नाला खुदवाने व पक्के नाले की सफाई करवाने की मांग की। जिस पर तत्काल चेयरमैन प्रतिनिधि रियाज अहमद ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और जेसीबी मशीन से कच्चे नाले की खुदवाई अपने सामने करायी। उन्होने पक्के नाली की सफाई कराने की भी बात कही। इस मौके पर समाजसेवी निजामु मिस्त्री, सभासद रामसिंह, बनवारी लाल लोधी, शाह आलम, हाजी जमील, रईस, हकीमुद्दीन, झगड़ू, सगीर अहमद सहित बड़ी संख्या मे मोहल्लावासी मौजूद थे।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!