सोना देने का झांसा देकर ठगने वाले अंतर्जनपदीय ठगों का पर्दाफाश,मसौली पुलिस ने ठगों को किया गिरफ्तार
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। भोली भाली जनता को कम दाम में सोना देने का झांसा देकर ठगने वाले अंतर्जनपदीय ठगों का पर्दाफाश करते हुए मसौली पुलिस ने चार ठगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन अदद पीतल धातु की बट्टी सहित नगदी व मोबाइल बरामद किया है। ठगों ने गत 8 सितंबर को बदोसराय थाना क्षेत्र के अमरादेवी निवासी आशीष कुमार को 3 सौ ग्राम पीतल की बट्टी को सोना बताकर 4 लाख 80 हजार रुपये ठग लिये थे।
गत 19 सितम्बर को बदोसराय थाना क्षेत्र के ग्राम अमरादेवी निवासी आशीष कुमार पुत्र रामकैलाश ने मसौली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि गत 8 सितम्बर को लखनऊ निवासी सूरज चौधरी ने सस्ते दर सोना दिलाने की बात कहकर करीब 3 सौ ग्राम पीतल को सोना बताकर 4 लाख 80 हजार-रूपये की धोखाधड़ी कर ली है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश में जुटी थी कि गुरुवार की मैनुअल इन्टेलीजेन्स व वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर प्रभारी निरीक्षक शिवनरायन सिंह, उपनिरीक्षक सुधीर कुमार यादव, रविन्द्र सिंह, कांस्टेबल शैलेंद्र, राम नरायन राना, रोहित कुमार ने सूरज चौधरी पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम रपरा सरौरा थाना सैरपुर जनपद लखनऊ , रफीक खां पुत्र सद्दीक निवासी वार्ड नंबर 9 सिंगाही थाना सिंगाही जनपद लखीमपुर खीरी . कमलेश पुत्र मनोहर लाल निवासी अयोध्या पुरवा थाना सिंगाही जनपद लखीमपुर खीरी , सर्वेश पुत्र कढिले केवट निवासी सिंगार खुर्द थाना सिंगाही जनपद लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार कर अभियुक्तों के कब्जे से सोलह हजार की नगदी सहित 03 अदद बिस्कुट नुमा पीतल धातु व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस की गिरफ्त में ठगों ने बताया कि उनका एक गिरोह हैं जो भोले-भाले लोगों को कम दाम में सोना दिलाने के नाम पर नकली सोना देकर व धोखाधड़ी कर पैसा हड़पते है। ठगों ने पूछताछ पर बताया कि हम लोग नेपाल से पीतल की बट्टी खरीदकर लाते है और इस बट्टी पर पहले से कुछ सोना चढा हुआ सैम्पल दिखाते है और विश्वास दिलाने के लिये जिस तरफ सोना होता है उधर से थोडा नमूना हेतु काटकर ग्राहक को दे देते है जो चेक कराने पर सही निकलता है । ग्राहक के विश्वास करने के उपरान्त हम लोग ग्राहक को सोना देने के नाम पर काफी रुपये लेते है और नकली वाली धातु की बट्टी देकर चले जाते है। अभियुक्तगण के विरूद्ध जनपद लखनऊ व लखीमपुर खीरी में कई आपराधिक मुकदमें दर्ज है।
15 हजार का इनमियाँ गिरफ्तार
गैंगस्टर में वांछित चल रहे 15 हजार के इनामी के स्वाट/सर्विलांस व मसौली की संयुक्त पुलिस टीम ने सुरसण्डा रेलवे क्रॉसिंग से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बताते चले कि ग्राम सुरसण्डा निवासी शिवशंकर उर्फ भुट्टू पुत्र हसनलाल उर्फ हसनू जो गैंगस्टर एक्ट का आरोपी है तथा काफी दिन से फरार था जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा 15 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया। जिसे आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी

