प्रदूषण रोकने एवं संतुलन बनाए रखने में मछलियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी

मसौली बाराबंकी आज जल प्रदूषण रोकने एवं संतुलन बनाए रखने में मछलियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यह देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरगामी की सोच का परिणाम है। विश्व का सर्वश्रेष्ठ नेता इतनी छोटी छोटी बातों पर नजर रखें यह हम सब के लिए गौरव की बात है।
उक्त बातें भाजपा सांसद उपेंद्र रावत ने प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत सरयू नदी में मछलियों के बच्चों को संरक्षित करने के बाद आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए कहीं।
मुख्य अतिथि सांसद श्री रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में लागू करके दिखा दिया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से अपेक्षा करते हुए कहा की नदियों में अवैध रूप से मछलियों को पकड़ने के कारोबार पर अंकुश लगे और मछुआरा समुदाय के लोगों को इसका लाभ मिले। सांसद श्री रावत ने निषाद रेजिमेंट गठन करने के लिए भी सदन में बात रखने का भरोसा दिलाया। पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने कहा कि शासन की मंशा है मछुआरा समुदाय के लोगों को नदियों और तालाबों का ठेका पट्टा मिले जिससे वह आगे बढ़े और तरक्की करें। रामनगर ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी जिला उपाध्यक्ष शेखर हयारण ने भी अपने अपने विचार रखे। इस मौके पर जनपद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गणेश प्रसाद मत्स्य विभाग अधिकारी रमेश चंद्र यश निरीक्षक बंसराज वर्मा पहलाद कुमार यादव विकास अधिकारी सुनील कुमार वरिष्ठ सहायक संजय श्रीवास्तव राममूर्ति निषाद अब्दुल मन्नान सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी

Don`t copy text!