एआरटीओ ऑफिस मे प्रशासनिक अधिकारियों ने मारा छापा, छापेमारी के दौरान 14 दलालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। एआरटीओ ऑफिस पर मंगलवार दोपहर सिटी मजिस्ट्रेट व सीसिटी ने भारी मात्रा में पुलिस बल के साथ छापामारी की। इस दौरान दफ्तर परिसर समेत आसपास इलाके से 14 संदिग्ध लोग पकड़े हैं। बताया जाता है कि इनमें अधिकांश दलाल हैं और उनके पास से लैटपॉट, प्रिंटर के अलावा कई वाहनों से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। दलालों के अड्डा पर आसपास बनी दुकानें हैं, जिन्हें प्रशासन अब सील करने की तैयारी में है। एआरटीओ आफिस के आसपास काफी दिनों से दलालों का मजमा लगा रहता था। फोटोस्टेट की दुकान की आड़ में तमाम दलालों ने वहां अपने अड्डे बना लिए थे। बताया जाता है कि ड्राइविंग लाइसेंस से लेकर वाहन ट्रांसफर के आवेदन यहीं से होते थे और आवेदक को मोटी रकम खर्च करके यहीं से सारी सुविधाएं मिल जाती थीं। जबकि सीधे तौर पर अपने विभागीय काम कराने वाले लोग महज चक्कर लगाते रह जाते थे। मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी फोर्स लेकर वहां पहुंचे और भीतर जाकर वहां मौजूद लोगों से कार्यालय आने की वजह पूछी। जो लोग अपने काम को आए थे, उन्हें छोड़ दिया। जबकि जिन लोगों के हाथ में दूसरों के दस्तावेज थे, ऐसे लोगों की धरपकड़ शुरू कर दी गई। ऑफिस के बाहर खड़े कुछ वाहन भी पुलिस ने चेक किए। इनमें दस्तावेज आदि मिलने पर उन्हें थाने भेजा गया। इसके बाद अफसरों ने दुकानों पर छापामारी की तो पता लगा कि दुकानों की आड़ में पूरा दफ्तर चल रहा था। तमाम लोगों के आवेदन इन दुकानों से मिले तो पुलिस ने उनकी भी धरपकड़ कर डाली। सीओ सिटी ने बताया कि सभी से थाने में पूछताछ चल रही है, जो भी दोषी निकलेगा, उस पर रिपोर्ट लिखाई जाएगी।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

