आंगनबाड़ी केंद्र पर रविवार को स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा का आयोजन किया

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। बड़ागांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर रविवार को स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा का आयोजन किया गया। इसमें सुपोषित 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को सीडीपीओ सुलेखा यादव ने उपहार एवं प्रमाण पत्र दिए गए। सीडीपीओ सुलेखा यादव ने कहा कि बच्चे के सही शारीरिक और मानसिक विकास के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार के साथ स्वच्छता और बच्चे की वृद्धि निगरानी भी बहुत जरूरी है। शारीरिक रूप से कमजोर बच्चे की प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण वह बार बार बीमारी पड़ता है और अपने साथ के बच्चों से पीछे रह जाता है। सीडीपीओ ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के साथ बच्चो एव अभिभावकों को प्रमाण पत्र वितरित किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद सुपरवाइजर निहारिका, प्रमिला, ममता, कार्यकत्री स्वेतलता श्रीवास्तव, सरोज गुप्ता, गुड्डी गुप्ता, सुमन गुप्ता, प्रमिला श्रीवास्तव सहित ग्रामीण महिलाएं मौजूद रही।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!