इंडियन पासी समाज के संस्थापक राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता राम नरेश रावत जी की राष्ट्रीय बैठक में सभी लोगों ने पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी । इंडियन पासी समाज के संस्थापक राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता जननायक स्वर्गीय राम नरेश रावत जी की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए आयोजित इंडियन पासी समाज की राष्ट्रीय बैठक में सभी लोगों ने पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वप्रथम राष्ट्रीय संगठन मंत्री अनिल कुमार पासी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के निधन पर दुःख व्यक्त किया और कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद रिक्त होने के कारण हम स्वर्गीय राम नरेश रावत की धर्मपत्नी श्रीमती सरोज रावत का नाम प्रस्तावित करते हैं। राष्ट्रीय महामंत्री लाल बहादुर ठेकेदार व प्रदेश अध्यक्ष राम सहाय ने समर्थन किया। श्रीमती सरोज रावत की सहमति से उन्हें सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर चयन किया गया। श्रीमती सरोज रावत ने इंडियन पासी समाज द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्व0 रावत जी आज हमारे बीच नहीं हैं जिससे हम सब का दायित्व है की स्व रावत जी के द्वारा चलाए गए मिशन व उनके संगठन को आगे बढ़ाते हुए उनके सपनों को साकार करें।
स्व0 रावत जी के सुपुत्र अरुण रावत ने आए हुए सभी अथितियों का आभार व्यक्त किया और कहा की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए हम सपरिवार तन मन धन समर्पित करते हुए उनके पग चिन्हों पर चलते हुए आप सबके आशीर्वाद से उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करते रहेंगे। राष्ट्रीय महामंत्री लाल बहादुर ठेकेदार ने कहा की रावत जी का हम सब के बीच से जाना समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है जिसे पूरा नहीं किया जा सकता। हम इंडियन पासी समाज के द्वारा चलाए गए मिशन को निरंतर चलाते रहेंगे। और ये भी प्रस्तावित किया कि रावत की आदम क़द प्रतिमा उनकी क़र्म भूमि पारिजात संस्थान सफदरगंज में स्थापित की जाए। सबकी सहमति से तय हुआ कि एक साल के अंदर उनकी प्रतिमा पारिजात संस्थान सरदरगंज में स्थापित की जाएगी। कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष राम सहाय, सरवन कुमार, सत्यनाम रावत, आदित्य वर्मा, परसुराम, कामता प्रसाद, श्रीराम पासवान, कन्हैया पासवान, नरेंद्र पाल वर्मा, राजवंती रावत, राम सुरेश रावत, सतीश विश्वकर्मा, जगत जीत सिंह, कमलेश कुमार, देशराज, राम लखन रावत, काशी राम, हीरा लाल, स्वामी नाथ, मास्टर उदय राज, राम दयाल रावत, संदीप रावत, अरविंद, रमेश चंद्र रावत, ममतेश, विपिन वर्मा, राजा, आयुष रावत, अनिल कुमार पासवान, जयश्री प्रसाद पासवान, अर्जुन प्रसाद आदि लोग उपस्थित रहे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

