राकेष टिकैत ने किया सामूहिक विवाह समारोह का षुभारम्भ रस्मो के बंधन में बंधे 100 जोड़े
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के तत्वाधान में आयोजित 11वां सामूहिक विवाह एवं निकाह समारोह नवीन गल्ला मंडी में धूमधाम से सम्पन्न हुआ। समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने फीता काटकर किया। समारोह में राज्यमंत्री सहित पूर्व मंत्री, सांसद, विधायक सहित प्रशासनिक अफसरों ने शिरकत कर वर वधू को अपना आशीर्वाद दिया।इसके साथ ही देर शाम विवाह की रस्मो में बंधे 100 जोड़ो को संगठन की तरफ से उपहार देकर विदा किया गया। 2 अक्टूबर को गोंडा-बहराइच मार्ग स्थित नवीन गल्ला मंडी ऐतिहासिक पलों का गवाह बना। भारतीय किसान यूनियन परिवार द्वारा आयोजित 11वें सामूहिक विवाह व निकाह समारोह में 100 जोडो ने एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खायी। जिसमे एक निकाह भी शामिल है।रविवार की सुबह से ही वर वधू के साथ जनातियो और बरातियों की आमद शुरू हो गयी। जिलाध्यक्ष अनुपम वर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी तरह मुस्तैद थे। 12 बजे समारोह स्थल पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उनके साथ प्रदेश अध्य्क्ष राजपाल शर्मा,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन, प्रदेश अध्यक्ष युवा अनुज सिंह भी मौजूद थे। एक तरफ मंडप के नीचे बनी वेदियों पर बैठे सभी जोड़ो को गायत्री परिवार के पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ वैवाहिक रस्मे अदा कराई जा रही थी दूसरी तरफ अलग बने पंडाल में शाबाना खातून निवासी गदिया को करंद गांव निवासी मो कासिम के साथ काजी द्वारा निकाह कुबूल करवाया जा रहा था।राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मण्डप में बैठे सभी जोड़ो का अभिवादन करते हुए उन्हें आशीर्वाद देकर उनके लिए मंगल कामनाएं की और कहा ऐसे नेक काम सभी जनपदों में होने चाहिए,इससे बड़ा यज्ञ और कोई नही। उन्होंने यह भी कहा ऐसे आयोजनों से मा बाप पर कर्जे का बोझ नहीं पड़ेगा और कोई भी बेसहारा बहन बेटी खुद को अनाथ नही समझेगी। इसके साथ ही समारोह में अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक पूणेंद्र सिंह ने पहुंचकर वर वधू को अपना आशीर्वाद दिया। इसी क्रम में राज्य मंत्री खाद्य एवं रसद सतीश शर्मा, सांसद उपेंद्र सिंह रावत, पूर्व कैविनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप, पूर्व कैविनेट मंत्री राकेश वर्मा, विधायक हैदरगढ़ दिनेश रावत, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह, डॉ विवेक सिंह, प्रीतम सिंह आदि सभी ने वर वधू को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। देर शाम वैवाहिक रस्म अदायगी के बाद जिलाध्यक्ष अनुपम वर्मा ने सभी जोड़ो को संगठन की तरफ से अलमारी, सिलाई मशीन, पायल, बैग, पर्स आदि उपहार देकर उन्हें विदा किया। इस अवसर पर राम किशोर पटेल, प्रदेश सचिव उत्तम सिंह, निसार मेहंदी, अनिल वर्मा, हौसिला प्रसाद, सूरज वर्मा, सतीश वर्मा रिन्कू आदि उपस्थित रहे।
पूर्व मंत्री गोप ने वर-वधुओं को दिया आषीर्वाद

बाराबंकी। रविवार को शहर स्थित नवीन सब्जी मंडी प्रांगण में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में सम्मिलित होकर विशिष्ठ अतिथि पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने शादी समारोह में वर वधु को आशीर्वाद प्रदान किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने किसान यूनियन के राष्ट्रीय नेता राकेश टिकैत से भी मुलाकात की और कहा कि भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अनुपम वर्मा और उनकी पूरी टीम के द्वारा अठ्ठासी जोड़ों को शादी के बन्धन में बांधने का यह ऐतिहासिक कार्य है जो कई वर्षाे से निरन्तर जारी है। इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। इस शादी समारोह के ऐतिहासिक कार्य को किसान यूनियन के संघर्षशील नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्व. मुकेश सिंह वर्मा ने शुरू किया था जो आज नया इतिहास लिख रहा है। इस शादी समारोह में जिले भर से लगभग 10 हजार लोग सम्मिलित होते हैं।यह गरीबों के लिए मील का पत्थर साबित होता है। प्रत्येक लड़की व लड़के के परिवार वालों को पचास पचास लोगों को लाने का कमेटी की तरफ से आश्वासन दिया जाता है। इतनी बड़ी संख्या में आने वाले लोगों के भोजन तथा शादी होने पर दहेज का भी इंतजाम करना बहुत बड़ा काम है।जो हर किसी के बस की बात नही है। इस मौके पर पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, अजय वर्मा बबलू, हशमत अली गुड्डू नसीम कीर्ति, ताज बाबा, संदीप यादव, सोनू रावत आदि हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

