अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, मचा हड़कंप
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी। कस्बे के नालापार दक्षिणी में बंजर की भूमि पर भू माफियाओं द्वारा अवैध तरीके से अतिक्रमण कर निर्माण किया जा रहा था। अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपना रखा है। जिस पर प्रशासन व नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने पुलिस बल के साथ पहुंच कर अवैध अतिक्रमण को जेसीबी मशीन से ढाया गया इस कार्यवाही से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। मालूम हो रविवार को कस्बे के नालापार दक्षिणी मखदूम शाह मजार के निकट गाटा संख्या 851 ख रकबा 0.065 हे0 स्थित ग्राम फतेहपुर खास जो बंजर भूमि खतौनी में दर्ज है। उक्त भूमि पर हाफिज खालिद नाम के व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से पक्की दीवाल व टीन शेड रखकर निर्माण किया जा रहा था। जिस पर रविवार को उपजिलाधिकारी के आदेश पर अधिशासी अधिकारी आदित्य प्रकाश की अगुवाई में राजस्व निरीक्षक श्याम सुंदर की संयुक्त टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचकर जेसीबी मशीन से किये गए अवैध अतिक्रमण को ढहा दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान अवैध कब्जा धारक ने राजस्व टीम से नोकझोंक करने लगे। टीम ने कब्जा धारियों से भूमि की कागज दिखानी की बात कही। लेकिन कब्जा धारियों के कागजों से संतुष्ट न होकर बुलडोजर की कार्रवाई निरंतर चलती रही। इस कार्रवाई के चलते सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त करा लिया गया। प्रशासन की इस कार्यवाही से अवैध अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। इस संबंध में एसडीएम डॉ सचिन कुमार वर्मा ने बताया, कि सरकारी अभिलेखों में दर्ज बंजर की भूमि पर भू माफिया द्वारा अवैध तरीके से निर्माण किया जा रहा था जिसे ढहाते हुए हटा दिया गया है, आगे भी इसी तरह की कार्रवाई क्षेत्र में जारी रहेगी।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

