कस्बा बड़ागाँव एवं बांसा में अखण्ड ज्योति कलश शोभायात्रा निकाली गयी।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी।दुर्गा अष्टमी के मौके पर क्षेत्र के कस्बा बड़ागाँव एवं बांसा में अखण्ड ज्योति कलश शोभायात्रा निकाली गयी। जिसमे सैकड़ो महिला पुरुष एवं बच्चो ने रंग गुलाल के साथ जय माता दी कि उदघोष करते हुए चल रहे थे। कस्बा बड़ागाँव स्थित मां दुर्गा मंदिर मढ़ीटोला से अष्टमी के मौके पर परम्परागत रूप से ज्योति यात्रा निकाली गयी जो पूर्व से निर्धारित मार्गो से घूमती हुई देर शाम दुर्गा मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। ज्योति यात्रा में सैकड़ो महिला पुरुष एवं बच्चे शामिल थे। वही कस्बा बांसा में भवानी नीम से कलश ज्योति यात्रा निकाली गयी। शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रभारी निरीक्षक शिवनरायन सिंह उपनिरीक्षक मुन्ना कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

