श्री दुर्गा पूजा महोत्सव समिति मसौली कटरा के तत्वावधान में,चित्रकला, रंगोली आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। श्री दुर्गा पूजा महोत्सव समिति मसौली कटरा के तत्वावधान में दुर्गा पूजा महोत्सव एवं गांधी जयंती के अवसर पर प्रतिभा खोज सम्मान के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण एवं समाज में उनकी सहभागिता को बढ़ावा को लेकर निबंध, चित्रकला, रंगोली आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य विषय महिला सशक्तिकरण एवं समाज में उनकी सहभागिता जिसमें क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रद्धा सैनी, मुस्कान वर्मा अव्वल रही। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनुष्का वर्मा, नितेश सैनी अव्वल रहें। स्लोगन लेखन में सौम्या पटेल प्रथम स्थान के साथ अव्वल रहीं। कविता लेखन में प्रथम स्थान श्रेया सोनी, अवंतिका सैनी अव्वल रही। चित्रकला में वैष्णवी, रिया अवव्ल रही। रंगोली में मधु, रमा, श्रजल प्रथम स्थान के साथ अव्वल रही। प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक अमित कुमार पटेल, सहयोगी, अर्जुन कुमार, अंकित वर्मा, पवन कुमार, रतन कुमार, रामू रावत, रत्नेश वर्मा, विंदेश्वरी वर्मा, अभिनव सैनी, विद्या प्रसाद यादव तथा समिति के वरिष्ठ सदस्य देवी शंकर सोनी, राजकुमार सोनी ने उपस्थिति में प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

