संचारी एवं दस्तक अभियान सफलता हेतु जागरूकता रैली निकाली। डॉ प्रशांत त्यागी
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। चिकित्साअधीक्षक डाक्टर प्रशान्त त्यागी की अध्यक्षता मे संचारी एवं दस्तक अभियान की सफलता हेतु एक जागरूकता रैली आयोजित की गई। रैली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान प्रांगण से प्रारम्भ होकर मोहल्ला शहबाजपुर , मोहल्ला नयागंज अभियान व बिल्सनगंज ,डार्लिंग रोड होते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान प्रांगण में समाप्त हुई। इस दौरान,बीपीएम फराज, सुआलेहा इबाद, गुलशन , शैय्यद अशफाक , , के बी चतुर्वेदी, शेखर प्रताप सिंह आदि स्टाफ के साथ बी ओ सी, टी एस यू आजम,बी एम सी नवीन सक्सेना ,प्रदीप सक्सेना आदि के साथ वृहद संख्या में आशा व आशा संगिनी मौजूद रहीं।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

