दुर्गा पूजा दशहरा पर्व के त्यौहार को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक मसौली की अगुवाई में फ्लैग मार्च निकाल कर लोगो को सुरक्षा का एहसास दिलाया।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। क्षेत्र की शान्ति व्यवस्था बनाये रखने तथा दुर्गा पूजा दशहरा पर्व के त्यौहार को देखते हुए सोमवार को प्रभारी निरीक्षक मसौली की अगुवाई में इलाके के विभिन्न गाँवो एव कस्बो में फ्लैग मार्च निकाल कर लोगो को सुरक्षा का एहसास दिलाया।
थाना क्षेत्र के ग्राम शहाबपुर, सुरसंडा, बड़ागाँव, मसौली, बांसा, देवकलिया, अनुपगंज, सआदतगंज, मलौली, बिदौरा, त्रिलोकपूर,अमलौरा सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर प्रभारी निरीक्षक शिवनरायन सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर दुर्गा पूजा दशहरा त्यौहार के दौरान सुरक्षा का एहसास कराया। प्रमुख चौराहों एव बाजारों में पैदल मार्च कर लोगो को आगाह करते हुए कहा कि आप लोग भयमुक्त होकर त्यौहार मनाये परन्तु किसी ने शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश की तो उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। श्री सिंह ने ग्रामीणों से कहा कि आप लोग सहयोग करे पुलिस आप के सहयोग के लिए हमेशा साथ में है। फ्लैग मार्च के दौरान कस्बा प्रभारी सुधीर कुमार यादव, मुन्नाकुमार, सहित पुलिस एव पीएसी के जवान मौजूद रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!