तहसीलदार चन्द्रकान्त त्रिपाठी ने कल्याणी नदी पड़रिया घाट विसर्जन स्थल का जायजा…

, शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। सोमवार की देर शाम तहसीलदार चन्द्रकान्त त्रिपाठी ने कल्याणी नदी पड़रिया घाट विसर्जन स्थल का जायजा लेते हुए दिशा निर्देश दिये। बताते चले कि मसौली चौराहे के निकट कल्याणी नदी विसर्जन घाट पर 5 दर्जन से अधिक प्रतिमाएं विसर्जित किया। विसर्जन से पूर्व साफ सफाई के लिए दर्जनों सफाई कर्मचारी लगाये गये है विसर्जन स्थल का निरीक्षण करते हुए तहसीलदार चंद्रकांत त्रिपाठी ने कहा कि विसर्जन घाट पर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी। साफ-सफाई व्यवस्था पुरी तरह की जाये। मूर्ति विसर्जन के दौरान विशेष रूप से ध्यान में रखते हुए प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाये। जिसमें पूर्ण रूप से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चुने गये लोगो के अलावा अन्य लोगों को घाट पर न जाने दिया जाये जिसके लिए  बैरिकेडिंग, लाईट, पानी, आदि की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इसमें लापरवाही न करने की हिदायत दी गयी।इस मौके पर मसौली के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुईन अंसारी, लेखपाल आवेश अंसारी, सफाई संघ के ब्लाक अध्यक्ष सचिन वाल्मीकि मौजूद रहे।

, शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

 

Don`t copy text!