परिवार की खुशहाली के लिए बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान जरूरी: सांसद

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। परिवार के बुजुर्ग अपने बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखना चाहते हैं, बच्चों की तरक्की से बुजुर्गों को संतुष्टि मिलती है, और परिवार की खुशहाली बुजुर्ग और बच्चों की खुशहाली से बढ़ती है। यह उद्गार डा भीमराव अम्बेडकर मेमोरियल सेवा समिति/पार्क स्मारक अनुरक्षण समिति के तत्वावधान में जैदपुर रोड स्थित श्री कपिल मुनि योग आश्रम शिव मंदिर पर आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में जिले के सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने व्यक्त किये। वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान के इस महोत्सव में भारी संख्या में एकत्र हुए सभी वृद्धजनों को सांसद ने माला पहनाकर, उनकी आरती उतारी और सभी को अंगवस्त्र (शाल), सम्मान पत्र एवं फलदार पौध भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया और आयोजक टीम को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई दी। विशिष्ट अतिथि एमएलसी अंगद कुमार सिंह ने कहा कि जब बुजुर्ग का हाथ बच्चों के सिर पर होता है तो निश्चित रूप से हजार विपदाएं दूर हो जाती हैं। आज परिवार में बच्चों और बुजुर्गों के बीच सामजस्य बैठाने की जरूरत बढ़ रही है। एएसपी पूर्णेन्द्र सिंह ने सभी वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित करते हुए कहा कि व्यक्ति अपने जीवन में बुढ़ापे के लिए धन एकत्र करता है, बीमा कराता हैं, एफडी करवाता है लेकिन क्या वह कभी रिश्तों के लिए निवेश करता है? पूर्व सांसद एपी गौतम ने इस आयोजन की बधाई दी। 93 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक तिलक चंद्र चौधरी को सांसद ने सम्मानित किया। इस अवसर पर अवधी भाषा उन्नयन के भागीरथ डा राम बहादुर मिश्र, अमेठी जल विरादरी के संयोजक अवधी साहित्य संस्थान के अध्यक्ष डा अर्जुन पाण्डेय, वीणा सुधाकर ओझा महाविद्यालय के प्राचार्य डा. बलराम वर्मा, साहित्यकार व कवि विष्णु कुमार शर्मा ‘कुमार’, ओज कवि व साहित्यकार डा अम्बरीश ‘अम्बर’, वरिष्ठ कवि सनत कुमार ‘अनाड़ी’, जय प्रकाश ‘हुंकारी’ साहित्यकार इकबाल ‘राही’, अनिल कुमार श्रीवास्तव ‘लल्लू’, प्रदीप महाजन, शिक्षक परमानन्द मौर्य, तिलक चंद चौधरी आदि विशिष्ट वरिष्ठजनों को सांसद सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ अम्बरीश अम्बर के संयोजन में वरिष्ठ कवियों ने अपनी रचनाओं से वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। समिति के महासचिव राम औतार ने सभी वरिष्ठ नागरिकों एवं गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि समाज में वृद्धाश्रम खोलने की आवश्यकता बढ़ती जा रही है, परिवारों में वृद्धजनों एवं नई पीढ़ी के लोगों के बीच सामजस्य नही बैठता है जो चिन्ता का विषय है। समारोह में रत्नेश कुमार, वरिष्ठ पत्रकार महन्त बीपी दास गंगाराम, उपाध्यक्ष अमरेश बहादुर, देव कुमार गुप्ता, राजेन्द्र कनौजिया, सचिव मंशाराम कनौजिया, संयुक्त सचिव विनोद कुमार प्रधान, पदाधिकारी कमलेश कुमार गौतम, जितेंद्र गुप्ता जीतू, अरविंद गुप्ता, विनय कुमार श्रीवास्तव, सुशील चौधरी, राम प्रगट कनौजिया, दिनेशचंद्र रावत, सियाराम वर्मा, सुरेन्द्र गौतम, सुरेश चौधरी, विकास वर्मा, अश्वनी गुप्ता, सहदेव प्रसाद, कन्हैया लाल आदि लोग मौजूद रहे।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!