उघैती थाना क्षेत्र मे बाईक सवार युवक को मारी गोली, युवक के पिता ने ससुरालियों पर लगाया गोली मारने का आरोप, पुलिस जांच मे जुटी

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। उघैती थाना क्षेत्र मे एक बाइक सवार युवक को अज्ञात लोगों ने रास्ते में रोककर गोली मार दी। गोली उसके कमर के निचले हिस्से में लगी है। आरोप है कि इस वारदात को उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
वारदात उघैती थाना क्षेत्र के भुड़िया गांव के पास हुई यहां के रहने वाले बिजनेस यादव (24) बाइक से बिसौली से अपने घर लौट रहा था। परिजनों के मुताबिक रास्ते में बिजनेस के सालों ने उसे घेरकर बाइक रुकवा ली और गोली मार दी। बुलेट उसकी कमर के निचले हिस्से में लगी। इसके बाद युवक गिर पड़ा। वारदात की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि इससे पहले फायर की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग घटनास्थल पर आ गए और भीड़ आती देख हमलावर फरार हो गए। घायल के पिता के मुताबिक उसकी पत्नी काफी समय से मायके में रह रही है और बिजनेस उसे बुलाना चाहता है। पत्नी विवाद के बाद ससुराल से गई थी और अब वापस लौटना नहीं चाहती। इसी झगड़े में यह गोलीकांड हुआ है।
पुलिस बोली आपसी विवाद का मामला:- एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि यह प्रकरण दंपति के आपसी विवाद का है। लगभग 2 साल से युवक की पत्नी ससुराल नहीं आई है। इसी को लेकर दोनों पक्षों में मुकदमेबाज़ी चल रही है। फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखा जाएगा और जांच उपरांत कार्यवाई की जाएगी।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

 

Don`t copy text!