वजीरगंज थाना पुलिस ने 20 लाख रूपये की अफीम के साथ तस्कर को दबोचा,

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। वजीरगंज थाना पुलिस ने एक बार फिर से 20 लाख कीमत की अफीम के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेजा है। सोमवार की शाम को पुलिस को सूचना मिली कि एक अफीम तस्कर जो कि बाहरी तस्कर हे वह क्षेत्र में बंद हुए अफीम कारोबार को देखते हुए बेचने के लिए आ रहा है। उसके पास एक किलो अफीम है। प्रभारी निरीक्षक धनंजय पाण्डेय ने पुलिस बल के साथ घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 20 लाख कीमत की एक किलो अफीम बरामद की गयी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है। वजीरगंज क्षेत्र के दो गांव में सालों से अफीम का करोबार चलता आ रहा था। पहला गांव है है फतेहनगला व दूसरा गांव है इटौआ। यहां कई लोग अफीम की तस्करी में लिप्त हैं। पुलिस अब तक दस अफीम तस्करों को जेल चुकी है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

 

Don`t copy text!