जनपदीय एथलेटिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता समारोह का आरंभ…
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी। कल 5 नवंबर से राजकीय इंटर कालेज जनपदीय एथलेटिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता समारोह का आरंभ होगा। यह तीन दिवसीय आयोजन 7 नवम्बर को समाप्त होगा।
आयोजन के संयोजक एवं जीआईसी के प्रधानाचार्य राधेश्याम ने बताया कि समारोह का आरंभ कल 5 नवम्बर को 11 बजे सांसद उपेंद्र सिंह रावत करेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी नवाबगंज विजय कुमार द्विवेदी उपस्थित रहेंगे। तीन दिवसीय समारोह का समापन 7 नवम्बर को 2 बजे खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश शर्मा के हाथों विशिष्ट अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक अरविंद पांडेय की उपस्थिति में होगा। इस आयोजन में जिले भर के माध्यमिक विद्यालयों के छात्र छात्राएं प्रतिभाग करेंगे।सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

