सहसवान में साप्ताहिक बंदी की दुकानदार उड़ाते हैं धज्जियां। श्रमिकों ने जिलाधिकारी से साप्ताहिक बंदी दिवस का कड़ाई से पालन कराए जाने की मांग की है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। नगर में साप्ताहिक बंदी दिवस की व्यापारिक प्रतिष्ठान स्वामी द्वारा उड़ाई जा रही धज्जियां की शिकायत श्रमिकों ने जिलाधिकारी को करते हुए साप्ताहिक बंदी दिवस का कड़ाई से पालन कराए जाने की मांग की है । जिला दुकान पानी प्रतिष्ठान कर्मचारी यूनियन नगर शाखा के जिला महामंत्री निसार अहमद फारुकी जिलाधिकारी को प्रेषित ज्ञापन में बताया साप्ताहिक बंदी दिवस जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार को निर्धारित किया गया है परंतु साप्ताहिक बंदी दिवस को व्यापारिक प्रतिष्ठान स्वामी अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान वंद ना करके रोजमर्रा की तरह अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान खोलते हैं तथा प्रतिष्ठानों पर कार्य करने वाले श्रमिकों पर दबाव बनाकर श्रमिकों को काम करने के लिए प्रतिष्ठानों पर बुलाते हैं तथा श्रमिकों के ना जाने पर उनका वेतन काटने के साथ ही उन्हें काम से हटा देने की धमकी देते हैं पत्र में बताया कि श्रमिकों को साप्ताहिक बंदी दिवस के दिन ही अपने घरेलू कार्य निपटाने होते हैं परंतु व्यापारिक प्रतिष्ठान स्वामियों की हट धर्मी मनमर्जी बात तानाशाही के चलते तथा श्रम प्रवर्तन अधिकारी की लापरवाही के चलते शुक्रवार बंदी दिवस को व्यापारिक प्रतिष्ठान स्वामी रोजमर्रा की तरह अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान खोल कर बैठ जाते हैं तथा श्रमिकों का शोषण करते हैं जिला महामंत्री जिला अधिकारी से नगर में साप्ताहिक बंदी दिवस शुक्रवार को खोले जाने वाले व्यापारिक प्रतिष्ठान स्वामियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है जिससे साप्ताहिक बंदी दिवस को श्रमिकों का होने वाला शोषण रोका जा सके । ज्ञापन में सनी शर्मा रफीक फारूकी बारिशा दान कुरेशी शक्ति यादव अमीर अंसारी सहित अनेक श्रमिकों के हस्ताक्षर हैं।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!