नवागत डीएम मनोज कुमार ने कोषागार में पहुंचने के बाद किया कार्यभार ग्रहण,

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूँ। जिले के नवागत डीएम मनोज कुमार कोषागार मे पहुंचने के बाद तत्काल कार्यभार ग्रहण किया। तथा डीएम ने अफसरों से रूबरू होने के बाद मेला ककोड़ा की जानकारी के साथ अब तक किये गये कार्यों की समीक्षा भी की। नवागत डीएम के आने की सूचना के बाद अफसर अलर्ट मोड पर हो गए थे। इसके साथ ही कोषागार में स्टाफ की गिनती पूरी कराने के लिये एक मजिस्ट्रेट को भी लगाया। आपको बता दे नवागत डीएम बदायूं में एडीएम प्रशासन के पद पर रह चुके हैं और वे जिले से भलिभांति परिचित हैं।
बदायूं में बतौर दीपा रंजन मार्च 2021 में डीएम के रूप में तैनात की गयी थीं। उसकी तैनाती कुमार प्रशांत के स्नान पर की गयी थी। शुक्रवार को शासन ने उनका तबादला बांदा डीएम के रूप में कर दिया। उन्हें शनिवार को अफसरों ने कलक्ट्रेट में विदाई दी। मनोज कुमार वर्ष 30 मार्च 2013 से 29 जून 2014 तक बदायूं में एडीएम प्रशासन के पद पर रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!