हिन्दूबहुल मुहल्ले मे बिरियानी और मांसाहारी दूकान खुलने से लोगों मे नाराजगी
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी । सफदर गंज कस्बे के हिन्दूबहुल मुहल्ले मे बिरियानी और मांसाहारी दूकान खुलने से स्थानीय लोगों मे गहरी नाराजगी है । मुहल्ले के करीब दो दर्जन लोगों ने थाने पर प्रार्थनापत्र प्रस्तुत करके कार्रवाई की मांग की है ।ग्राम वासियों द्वारा पुलिस को दिये गये प्रार्थनापत्र मे कहा गया है कि हाजी रियाज की दूकान मे बिरियानी और मांसाहारी वस्तुओं की दुकान खुलने से वहां अवांछित लोगों का जमावड़ा होगा जिससे किसी भी समय शांति भंग की स्थिति उत्पन्न होकर साम्प्रदायिक विवाद हो सकता है ।
थाना मसौली अन्तर्गत स्थानीय कस्बे मे यूनियन बैंक के निकट शमी जर्राह की दूकान मे मांसाहारी दूकान खोले जाने से स्थानीय लोगों मे तीव्र आक्रोश है ।ग्राम वासियों ने थाने पर शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है ।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

