जमीन के विवाद में भाजपा महिला मोर्चा की नगर महामंत्री के सिर में डंडा मारा, दी तहरीर
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। बिसौली जमीन के विवाद में भाजपा महिला मोर्चा की नगर महामंत्री का अपने ही परिवार के लोगों से झगड़ा हो गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने नगर महामंत्री के सिर में डंडा मार दिया। इधर, नगर महामंत्री का लाठी चलाते एक वीडियो भी वायरल हुआ है।
नगर के मुहल्ला सराय निवासी राशिद की पत्नी यास्मीन महिला मोर्चा की नगर महामंत्री हैं। इनका अपने ही परिवार में जमीन का विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार शाम दोनों पक्षों के बीच जमकर गाली-गलौज हुई। इसके बाद दोनो पक्षों में लाठी चल गई। इसी दौरान किसी ने नगर महामंत्री के डंडे चलाने की वीडियो भी बना ली। लोगों ने जैसे तैसे मामला शांत कराया। इस घटना के बाद यास्मीन तहसील गईं तो उनका पीछा करते हुए दूसरा पक्ष भी लाठी लेकर तहसील में आ गया।
आरोप है कि इस दौरान दूसरे पक्ष ने उनके सिर में डंडा मार दिया। लोगों ने बीच बचाव कर जैसे तैसे दोनों पक्षों का विवाद शांत कराया। यास्मीन ने घटना को लेकर थाने में तहरीर दी है। इस संबंध में यास्मीन का कहना है कि उनके घर के पास उनकी कुछ जमीन खाली पड़ी है। इसमें वह पार्टी का कार्यालय बनाना चाहती हैं, लेकिन दूसरा पक्ष इसका विरोध कर रहा है। इसी के चलते उन लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इधर, कोतवाल विजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

