योगी आदित्यनाथ सरकार की अब रिश्वतखोरों पर और ‘पैनी नजर, खुलेंगी आठ नई एसीओ यूनिट

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

उत्तर प्रदेश के सरकारी विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर कड़ाई से अंकुश लगाने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक और अहम निर्णय किया है। अब रिश्वतखोरों पर ‘पैनी नजरÓ रखने के लिए राज्य के सभी मंडलों में भ्रष्टाचार निवारण संगठन(एसीओ) की यूनिटें होंगी। इसके लिए आठ नई यूनिटों के गठन के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दे दी है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए जीरो टालरेंस प्राथमिकता में है। वह सभी जगह पर काम करता है। सरकारी विभाग में भ्रष्टाचार के साथ ही कार्य में शिथिलता के मामले में उनका निर्णय देश के अन्य राज्यों के लिए मिसाल बना है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी मंडल में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की एक-एक यूनिट खोलने का निर्णय लिया है। उन्होंने आठ नई यूनिटों के गठन को मंजूरी दी है।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!