सभासद राम अभिलाष का निधन

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। नगर पालिका परिषद के बनवा पल्हरी वार्ड के सभासद राम अभिलाष का बीमारी चलते बीती रात को निधन हो गया। वे 69 वर्ष के थे।उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किया गया। उनके निवास स्थान पर शोक प्रकट करने वालों का तांता लगा रहा। सभासद संघ के अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ‘ज्ञानू‘, पंकज मिश्रा, लल्ला यादव, गोपाल कृष्ण (बच्चा), बबलू कनौजिया सहित कई सभासद तथा नगर पालिका के कर्मचारी अधिकारी गण उनके अंतिम दर्शन किए। दूसरी ओर नगर पालिका परिषद में दो मिनट का मौन रखकर शोक सभा की गई। यहां पर लेखाकार विमल सिंह चौहान, पाठक जी, पवन शुक्ला, कुलदीप सिंह सहित कई सभासद उपस्थित रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!