सीएचसी पर दंत चिकित्सक लगातार गैरहाजिर रहने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्यूज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

बिसौली। आसफपुर सीएचसी पर तैनात दंत चिकित्सक डा. राजेश भाटी के लगातार अनुपस्थित रहने से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पढ़ रहा है। लगभग दो माह पूर्व सीएमओ के निरीक्षण के दौरान भी दंत चिकित्सक गैरहाजिर मिला था। मरीजों व उनके तीमारदारों ने कयी बार डाक्टर के न आने की शिकायतें कीं लेकिन आज तक लापरवाह चिकित्सक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सूत्रों की मानें तो डाक्टर राठी नोयडा में निजी अस्पताल चला रहा है। यहां उसके हस्ताक्षर कोई और करता है।

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्यूज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

Don`t copy text!