टी.आर.सी. लाॅ काॅलेज में हुआ निःशुल्क स्मार्ट फोन वितरण

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी:  केन्द्र सरकार/प्रदेश सरकार के डिजिटल इण्डिया कार्यक्रम को चरितार्थ करते हुए प्रदेश के युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने हेतु सरकार द्वारा निशुल्क स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम आज टी.आर.सी. लाॅ कालेज में हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय अंगद सिंह विधान परिषद् सदस्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय अजीत प्रताप सिंह, प्रदेश संयोजक रेहडी पटरी व्यवसाय प्रकोष्ट उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्जवलन द्वारा हुआ। काॅलेज प्राचार्य डा. अश्वनी कुमार गुप्ता ने सभी अतिथियों का काॅलेज परिवार की तरफ से स्वागत एवं अभिनन्दन किया। विशिष्ट अतिथि श्री अजीत सिंह ने भावी वकीलों को आगे बढ़ने की प्रेरणा तकनीकी के माध्यम से दी, कैसे वह अपना भविष्य डिजिटल के माध्यम से बना सकते हैं। मुख्य अतिथि श्री अंगद सिंह ने भविष्य के अधिवक्ताओं को डिजिटल इण्डिया की आवश्यकता बताई। साथ में यह भी बताया कि कैसे कोरोना काल में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के इस प्रयास से देश को गति मिली मुख्यमंत्री जी प्रयास इस रूप में काफी सराहनीय है कि उन्होंने युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त करने हेतु निःशुल्क स्मार्टफोन एवं टेबलेट का वितरण किया। निश्चित रूप से केन्द्र एवं प्रदेश सरकार का यह प्रयास युवाओं को डिजिटल सशक्त करेगा। अधिवक्ता इसका लाभ वादकारी के चेहरे पर मुस्कान लाकर पा सकते हैं। तत्पश्चात् सभी छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन का वितरण किया गया। कालेज प्रबन्धक डा. सुजीत चतुर्वेदी ने आए हुए समस्त अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा समस्त छात्र/छात्राओं को तकनीकी के माध्यम से सशक्त होने की प्रेरणा दिया। बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!