सिविल लाइंस पुलिस ने एआरटीओ कार्यालय पर फिर मारा छापा पुलिस, एक युवक को लिया हिरासत में, पुलिस ने पूछताछ के दौरान युवक को किया रिहा एआरटीओ कार्यालय एक लंबे समय से दलाली के नाम से बदनाम रहा है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्यूज24 टाइम्स) बदायूं 971921698

बदायूं। सिविल लाइंस पुलिस ने अचानक बृहस्पतिवार को एआरटीओ कार्यालय के बाहर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक युवक पकड़ा गया। पुलिस उसे थाने ले गई, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। एआरटीओ कार्यालय लंबे समय से दलाली के नाम से बदनाम रहा है। पिछले दिनों सीओ सिटी आलोक मिश्रा और सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से एआरटीओ कार्यालय के बाहर छापामार कार्रवाई की थी। इस दौरान तमाम दलाल पकड़े गए थे। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और उन्हें जेल भेज दिया गया। तब पुलिस लगातार दलालों पर निगरानी बनाए हुए है। इस क्रम में बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस थाने की एक टीम ने एआरटीओ कार्यालय के बाहर दलालों को चेक किया। इस दौरान टीम में कुछ पुलिस कर्मी सादा और कुछ पुलिसकर्मी वर्दी में थे। इससे पुलिस टीम को देखकर कार्यालय के बाहर घूम रहे लोग भाग खड़े हुए। तो वहीं पुलिस ने कार्यालय के अंदर से निकल रहे एक युवक को पकड़ लिया। पुलिस उसे पकड़कर सिविल लाइंस थाने ले गई। जहां उससे पूछताछ की गई लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि जब से एआरटीओ कार्यालय के बाहर दलाल पकड़े गए हैं। तब से पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है। दलालों को चेक किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को भी टीम गई थी इस दौरान एक से पूछताछ की गई।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्यूज24 टाइम्स) बदायूं 971921698

Don`t copy text!