थाना अलापुर क्षेत्र में चोरों की सक्रियता बड़ी,किसानों को ट्यूवेल रखवाली करने में करना पढ़ रहा है,भारी दिक्कतों का सामना
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्यूज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। अलापुर चोरो की आवाजाही से किसान परेशान होने लगे है। सरेशाम चोर खेत मे लगे ट्युवलो से सामान चोरी करने लगे है जिससे किसानों की परेशानी बढ़ गयी है। थाना पुलिस के हाथ अभी तक कोई चोर पकड़ में नही आया है। जिससे किसानों में भय की स्थिति बनी हुई है। गांव इमादपुर के क्षेत्र से कई गांवों के रास्ते है जिसका फायदा चोर उठाते रहते है।कही भी घटना को अंजाम देकर चोर या बदमाश आसानी से निकल जाते हैं।इस क्षेत्र के सारे रास्ते मिट्टी के बने हुए हैं।जिसके कारण पुलिस की गाड़ी आदि वाहन न आने की बजह से चोरो के लिये यह क्षेत्र काफी महफूज रहता है। दूसरा सबसे बड़ा कारण गांव कंचनपुर है।जो इस क्षेत्र से सटा हुआ है।इस गांव में कच्ची शराब का धंधा काफी समय से चला आ रहा है।इस क्षेत्र में जाने अनजाने लोगो का आना जाना लगा रहता है।यही कारण है कि चोरो ने इस क्षेत्र में अपनी सक्रियता बढा ली है।

थाना अलापुर क्षेत्र में विगत कई दिनों से चोरो की सक्रियता बढ़ती जा रही है।बुधवार रात साढ़े आठ बजे गांव इमादपुर के नजदीक ट्यूवेल पर तार व अन्य हजारो का सामान चोरी करके ले गए।गांव इमादपुर के देवचंद बटाई पर खेती करते हैं।हमेशा की तरह वह शाम साढ़े आठ बजे घर से खाना खा कर ट्यूवेल पर सोने जा रहे थे।ट्यूवेल पर पहुंचते ही चोरो ने घेर लिया। चोरो की संख्या तीन बताई जा रही है।चोरो के पूंछने पर देवचंद ने बताया कि वह आगे बाले ट्यूवेल पर जा है।चोरों ने उसे वहाँ से जल्दी भागने को कहा।तभी देवचन्द आगे निकलकर अमरूद की बगिया में छिप कर अपने घर फोन कर दिया,कि जल्दी आ जाओ अपने ट्यूवेल पर चोर सामान ले जा रहे हैं।गांव बालो को देख चोर वहाँ से सामान लेकर फरार हो गए।सूचना मिलने पर रात में पुलिस ने मौके पर पहुचकर घटना का जायजा लिया।सुबह देवचंद ने थाने में सामान चोरी और अज्ञात तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्यूज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

