संपूर्ण समाधान दिवस तहसील सहसवान में आज
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्यूज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूँ। शासन के निर्देशानुसार माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में जिलाधिकारी मनोज कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ओपी सिंह आज 19 नवम्बर 2022 शनिवार को तहसील सहसवान में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं एवं शिकायतों को सुनेंगे। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तहसील दातागंज में तथा अपर जिलाधिकारी प्रशासन तहसील बिल्सी में जन शिकायतों को सुनेंगे। तहसील सदर एवं बिसौली में सम्बंधित उप जिलाधिकारी शिकायते सुनेगें।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्यूज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

