जैदपुर कस्बे के विकास के साथ आपसी सौहार्द बनाये रखना मेरी प्रथमिकता रियाज अहमद जैदपुर चेयरमैन प्रतिनिधि ने गिनाये अपने कार्यकाल मे हुए विकास कार्य

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

जैदपुर बाराबंकी नगर निकाय चुनाव के लेकर सरगर्मिया तेज हो गयी है।जिसको लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार लगातार प्रचार प्रसार कर जनसम्पर्क कर रहे है।वही पिछले दो कार्यकाल से जैदपुर नगर पंचायत की कुर्सी पर काबिज नगर पंचायत जैदपुर के चेयरमैन प्रतिनिधि रियाज अहमद ने भी अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है पत्रकारों से विशेष बातचीत करते हुए चेयरमैन प्रतिनिधि रियाज अहमद ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों के संबंध मेषविस्तार से बताया।रियाज अहमद के अनुसार उन्होने अपने कार्यकाल के दौरान बिजली के संबंध में काफी कार्य किया। जिसमे तीन हाई मास्क वसीनगर,पानी टंकी,बीस से पच्चीस हाई मार्क कब्रिस्तानो एवं शमशान मे लगवाए है।वही पिछले कार्यकाल के दौरान रोड लाइट हेतु गली मोहल्ला नुक्कड़ व रोड साइड पर लगभग एक हजार से अधिक स्ट्रीट लाइट खम्भे जिसमे सीमा विस्तार मे आए मोहल्ले भी सम्मिलित है स्थापित कराए पानी समस्या के संबंध में 18 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन,5 ट्यूबवेल,दो पानी की टंकियां एवं आम नागरिको के लिए स्वच्छ एवं ठंडा जल सुलभ कराने हेतु 6 वाटर एटीएम स्थापित कराए।कम शुल्क पर वाटर टैंक उपलब्ध कराएं। उन्होने आगे बताया कि सीएचसी जैदपुर मे मरीजो हेतु निर्माणाधीन प्रतीक्षालय का निर्माण के अलावा पांच बड़े शौचालय एवं एक पिंक टॉयलेट,कूड़ा घर,जैविक खाद केंद्र एमआरएफ सेंटर का निर्माण कराया गया है।संचारी रोग बचाव हेतु प्रतिदिन कस्बा क्षेत्र मे दवा का छिड़काव सफाई व्यवस्था हेतु एक सैकड़ा से अधिक सफाई कर्मियों द्वारा प्रतिदिन सफाई उपकरण के साथ प्रत्येक मोहल्लों एवं वार्डो की सफाई सुनिश्चित कराना।इसके अलावा मंदिर,मस्जिद,कर्बला आदि जगहो की लाइट व्यवस्था एवं सुंदरीकरण का कार्य एवं नगर पंचायत जैदपुर कार्यालय का सौंदर्यीकरण एवं नव निर्माण,बालिका इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय, कन्या पाठशाला मे बाउंड्री वाल एवं सौंदर्यीकरण का कार्य कराया गया है। उन्होने बताया कि कोरोना काल के दौरान कम्युनिटी किचन का सफलतापूर्वक संचालन एवं खाद्य व्यवस्था स्वयं की देखरेख मे सुनिश्चित कराया एवं नगर पंचायत जैदपुर का विस्तारीकरण में संपूर्ण भूमिका निभाई! श्री अहमद ने जोर देकर कहाकि मेरे कार्यकाल के दौरान जैदपुर क्षेत्र में सौहार्द बनाए रखने मेषमहत्वपूर्ण भूमिका निभाई।सभी धर्मों के लोगो ने मिलजुल कर सौहार्द पूर्वक सभी त्योहार मनाए।जनता की सेवा एवं उनके कार्यों के लिए प्रतिदिन घंटों बैठकर कामो का निस्तारण कराया।श्री रियाज ने कहाकि आगे भी जनता की सेवा करता रहूंगा।बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!