157 रोगियों का उपचार, जांच कर दवाओं का वितरण किया गया एक दर्जन से अधिक मरीजों की जांच की गई एक संदिग्ध मरीज मिलने पर खून के नमूने लेकर जांच को भेजे गए नगर के मोहल्ला शहवाज़पुर में लगा मेगा हेल्थ कैंप आयोजित
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्यूज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से मेगा हेल्थ कैंप आयोजित नगर के मो0 शहवाजपुर में सोमवार को बीस वर्षीय दानिश पुत्र खालिद की बुखार के चलते मौत हो गई थी । मंगलवार को एसीएमओ डॉ0तहसीन के निर्देशन मे जिला स्तरीय मेडिकल टीम ने चिकित्साधीक्षक डॉ0 प्रशान्त त्यागी के निर्देश पर को एक एक घर का सर्वे किया गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मेगा स्वास्थ्य कैम्प, आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरित की गई । स्वास्थ्य कैम्प में चिकित्साधीक्षक डॉ0 प्रशान्त त्यागी डा०कौशल किशोर, डॉ0 अब्दुल हकीम, डा०सुबूर, डॉ0 शगुफ्ता राशिद,डॉ0 कमर इकबाल ,डॉ0 सुमंत महेशवरी व ज्योति पाल एलटी शोयब द्वारा 157 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरित की गई।स्वास्थ्य केंप मे दर्जनो मरीजों की डेंगू की जांच की गई जिसमे एक मरीज संदिग्ध मिलने पर एसीएमओ डॉ0तहसीन द्वारा खून के नमूने लेकर जांच को भेजा और परिजनो को आवश्यक दिशा निर्देश दिये ।चिकित्साधीक्षक डॉ0 प्रशान्त त्यागी ने लोगो से अपील की कि कोई भी दिक्कत होने तेज बुखार या लगातार बुखार होने पर तुरंत मरीज को अस्पताल लेकर आयें और जांच कराये जिससे समय से इलाज हो सके ।डेंगू एक जानलेवा बीमारी है समय से इलाज होने पर इस जान लेवा बीमारी से बचा जा सकता है ।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्यूज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

