झंडा दिवस के मौके पर दसवीं वाहिनी परिसर में.ध्वज को फहराते हुए सलामी दी तथा पुलिस महानिदेशक, द्वारा दिये गये संदेश को पढ़कर सुनाया ।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। पुलिस झंडा दिवस के मौके पर दसवीं वाहिनी परिसर में सेनानायक सुनील कुमार सिंह द्वारा पुलिस ध्वज को फहराते हुए सलामी दी तथा पुलिस महानिदेशक, द्वारा दिये गये संदेश को पढ़कर सुनाया ।  सेनानायक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 1952 में 23 नवंबर को लखनऊ के पुलिस लाइन मैदान में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने पुलिस एवं पीएसी ध्वज प्रदान किया था। ध्वज में पुलिस का प्रतीक चिन्ह हैं जो शक्ति एवं निष्ठा का प्रतीक है लाल एवं नीले रंग के ध्वज ने यूपी पुलिस को एक गौरवमयी पहचान दी है। सेनानायक सुनील कुमार सिंह, पुणे महाराष्ट्र में आयोजित 71वीं अखिल भारतीय पुलिस भारोत्तोलन प्रतियोगिता-2022 में पदक प्राप्त कर वाहिनी लौटे सभी खिलाडियों का फूल माला पहना कर स्वागत किया गया। वाहिनी में गहन अभ्यासरत उत्तर प्रदेश पुलिस टीम के खिलाड़ी आरक्षी बृजेश कुमार ने 81 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक, आरक्षी राघवेंद्र सिंह ने 55 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक एवं महिला आरक्षी सोनम शर्मा ने 45 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता है। सेनानायक ने प्रतियोगिता में पदक पाने वाले खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामना देते उत्साहवर्धन किया गया एवं प्रतियोगिता में समिल्लित अन्य खिलाड़ियों को जो इस वर्ष किसी कारण से पदक नही पा सके हैं उन्हें अगले वर्ष की प्रतियोगिता हेतु परिश्रम करने के लिये प्रेरित किया।
इस अवसर पर उपसेनानायक अरविन्द मिश्र, शिविरपाल न्याज अहमद काजमी, सूबेदार मेजर चंद्रेश राव, उपनिरीक्षक परिवहन धर्मेन्द्र कुमार यादव व सहायक शिविरपाल दिनेश पाण्डेय एवं वाहिनी के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!