मुख्यमंत्री योगी का 40 दिन में दूसरा दौरा, मिनट टू मिनट कार्यक्रम का इंतजार

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

सीएम योगी आदित्यनाथ पिछले 40 दिन में दूसरी बार अलीगढ़ आ रहे हैं।वे 15 अक्टूबर को पिछले बार जिले में आए थे। तब करीब 18 घंटे यहां पर ठहरे थे। अब 25 नवंबर को सीएम आ रहे हैं। हालांकि, अभी तक मिनट टू मिनट कार्यक्रम नहीं आया है। अफसर इसका इंतजार कर रहे हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक सीएम प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करने के साथ ही विकास परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास, अन्नप्रासन-गोद भराई, लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी देंगे।

 मुख्यमंत्री योगी के द्वारा स्‍वास्‍थ्‍य केंद्रों का होगा लोकार्पण

पंचायतों में साफ-सफाई के लिए 25 ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाएंगे। डीएम ने सभी मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि कार्यक्रम में किसी प्रकार की कोई भी लापरवाही एवं चूक बर्दाश्त नहीं होगी। लाल ताल एवं कोहिनूर मंच के बीच में खाली जमीन पर हैलीपैड बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री सृजन योजना के तहत नौ करोड़ के कार्यों का शिलान्यास होगा। इसके अलावा दो दर्जन से अधिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण होगा। लाभार्थियों को प्रमाण पत्र बांटे जाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ में लगभग 1 घंटा 40 मिनट तक रूकेंगे

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 नवम्बर को राजकीय हैलीकॉप्टर द्वारा अपरान्ह 01ः05 बजे राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी मैदान पहुॅचेंगे। मुख्यमंत्री प्रदर्शनी मैदान में अपरान्ह 01ः15 बजे से 02ः45 बजे तक प्रबुद्धजन सम्मेलन को सम्बोधित करने के साथ ही जनपद की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे। तत्पश्चात मुख्यमंत्री अपरान्ह 02ः45 बजे जनपद से प्रस्थान कर जाएंगे।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!