अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस का हुआ आयोजन
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
जैदपुर, बाराबंकी। श्री साईं इंटर कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता वाद-विवाद, चित्रकला व पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यालय की बालिकाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य रोहित कुमार वर्मा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रबंधक डी.के वर्मा ने घरेलू हिंसा व भिन्न-भिन्न तरीकों से समाज में हो रहे अत्याचारों के बारे में बच्चों को बताया। साथ ही आज के समय में बच्चों को आत्मरक्षा की कला ताइक्वांडो व स्काउट गाइड के बारे में भी बताया। जिससे कि बच्चों का चरित्र निर्माण भी होता है। साथ ही उन्होंने बच्चों को विषम परिस्थितियों में अपना जीवन यापन कैसे करना है, इसके बारे में भी बताया गया। इस कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के व्यायाम शिक्षक अभिषेक कुमार वर्मा ने किया। कार्यक्रम में राकेश प्रजापति, नेहा वर्मा, सना परवीन, प्राची पटेल, साक्षी वर्मा, हिना सिद्दीकी, अपेक्षा वर्मा, आयुषी, आकांक्षा वर्मा, रीता देवी, वैष्णवी बाजपेई, ज्योतिमा, श्वेता वर्मा, आकांक्षा वर्मा, निशांत फातिमा, सेजल, रिया वर्मा, अनन्या वर्मा, अनामिका, नाजनी बानो, सानिया परवीन, हर्षिता यादव, आख्या मौर्य, नैंसी वर्मा, अनंता खान आदि विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

