बदायूँ के युवक ने पीएमओ को किया धमकी भरा मेल, गुजरात एटीएस ने बदायूँ आकर युवक को दबोचा, युवक को अपने साथ गुजरात ले गई एटीएस

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूँ। पीएमओ को धमकी भरा मेल करने के मामले में गुजरात एटीएस की दो सदस्यीय टीम ने शनिवार रात को बदायूं शहर के मोहल्ला आदर्श नगर कॉलोनी में दबिश दी। जहां से एक युवक को घर से उठाया और सिविल लाइंस कोतवाली में चार घंटे पूछताछ की। चर्चा है कि एटीएस ने एक लड़की समेत दो अन्य संदिग्धों की भी तलाश की। देर रात एटीएस युवक को अपने साथ गुजरात ले गई। शनिवार रात गुजरात से एटीएस इंचार्ज वीएस बाघेला समेत दो सदस्यीय टीम सिविल लाइंस कोतवाली पहुंची। यहां उन्होंने सर्विलांस की मदद से आदर्श नगर कॉलोनी के गली नंबर दो के रहने वाले सुभाष सक्सेना के घर पर दबिश दी। यहां से एटीएस सुभाष के बेटे अमन को सिविल लाइंस कोतवाली ले गई।
जानकारी लेने पर एटीएस द्धारा बताया कि पीएमओ पर एक धमकी भरा मेल किया गया था। इसके आधार पर युवक से पूछताछ करनी है। एटीएस ने युवक की निशानदेही से दो मोबाइल भी जब्त किये, जिनका डाटा खंगाला जा रहा है। इधर, मामला पीएमओ से जुड़ा होने के चलते पुलिस के आला अधिकारी भी कुछ बताने में असमर्थता जताते रहे। वहीं, अमन के परिजनों ने बताया कि उन्हें एटीएस ने जानकारी दी कि अमन ने पीएमओ कार्यालय को प्रधानमंत्री से संबंधित एक धमकी भरा मेल भेजा था। सीओ सिटी आलोक सिंह ने बताया कि गुजरात एटीएस ने शहर के युवक से पूछताछ की है। युवक से पूछताछ के बाद एटीएस उसे अपने साथ ले गई है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!