पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा थाना असन्द्रा का आकस्मिक निरीक्षण कर दिए गये आवश्यक दिशा निर्देश-
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी दिनांक 27.11.2022 को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा थाना असन्द्रा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, आगन्तुक कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, हवालात, मालखाना, शस्त्रागार, कंप्यूटर-कक्ष, मेस, बैरक आदि का निरीक्षण किया गया। पुलिस कर्मियों को जनता के साथ शालीन व्यवहार व उनकी समस्याओं का समुचित निस्तारण किये जाने का निर्देश दिया गया। थाना परिसर को स्वच्छ रखने, कार्यालय अभिलेखों के बेहतर व व्यवस्थित रख-रखाव एवं उनको अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान, प्रभारी निरीक्षक असन्द्रा व अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

