साधन सहकारी समितियों पर खाद का वितरण शुरू…….

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। रबी सीजन में उर्वरक की प्रयाप्त रैक पहुंच जाने से जिले में खाद की समस्या ख़त्म हो गई हैं साधन सहकारी समितियों पर खाद का वितरण शुरू हो गया है। जिले में एनपीके की 3886 मीट्रिक टन खाद पहुंच चुकी है। रैक पहुंचने के बाद कृषि विभाग समितियों के साथ ही उर्वरक बिक्री केंद्र पर आपूर्ति पहुंचाते हुए वितरण कराना शुरू कर दिया है।बताते चलें कि धान कटाई के बाद किसान नवंबर व दिसंबर माह में आलू, मटर, सरसों व गेहूं समेत रबी सीजन की फसलों की बोआई व तैयारी में जुट जाते हैं। रबी सीजन की फसलों की बोआई के समय फॉस्फेटिक उर्वरक, एनपीके एसएसपी व यूरिया की न्यूनतम मांग के साथ ही डीएपी उर्वरक की अधिक आवश्यकता होती है।
बोआई के समय जिले में डीएपी की कमी से किसान इन दिनों बहुत परेशान थे। डीएपी को लेकर किसानों की परेशानी दूर करने के लिए कृषि विभाग की मांग पर इफ्को कंपनी की ओर से आवंटित 3886 एमटी एनपीके ग्रेड 2【 12:32:16】जिले में पहुंच जाने से खाद की किल्लत खत्म हो गई हैं जिसमे जिले की 60 साधन सहकारी समितियों पर 15 सौ मीट्रिक टन खाद भेजी जा चुकी है रविवार एव सोमवार को अवकाश होने के बाद भी खाद का वितरण किया जाएगा

।शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!