बाराबंकी को ‘ख़ुमार‘ कर गए कुमार विश्वास श्रोताओं का गुदगुदाया, हंसाया, मंत्रमुग्ध किया और वाह वाही लूटी
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। जीजीआईसी का विशाल ऑडिटोरियम। शहरी आवाम की आमद। कवियों की मौजूदगी। शायरी और कविता का सजा सिंहासन। इन सबके बीच खुशनुमा शाम शहर-ए-जिगर की तारीख का हिस्सा बन गई। प्रख्यात कवि डॉ कुमार विश्वास के साथ ही आमंत्रित कवियों और शायरों ने खूब रंग जमाया। सबरंग में देशभक्ति के साथ राजनीतिक तंज और ज्वलंत मुद्दों संग सभ्यता और संस्कृति का हर पहलू शामिल रहा। बाराबंकी जिले की सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ‘साझी विरासत‘ द्वारा सजाई इस शाम को डॉ कुमार विश्वास अपनी गज़लों और गीतों से ‘खु़मार‘ कर गए। जी हाँ! जिले को अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर पहचान दिलाने वाले अजीम शायर खुमार बाराबंकवी की याद को तरोताज़ा कर दिया। विगत सात वर्षों से आयोजित होने वाला ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन कोरोना के चलते बीते दो साल नहीं हो सका जिसकी कमी डॉ कुमार विश्वास सहित आमंत्रित शायरों व कवियों ने पूरी कर दी। शनिवार की रात नगर के जीआईसी ऑडिटोरियम में 10 बजे से शुरू हुए ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का रंग देर रात तक जारी रहा। हजारों हजार लोगों की तालियों के बीच शेर ए जिगर की तहज़ीबी शिनाख्त का अहम वजूद कायम होता नजर आया। हर कोई अपने जेहन में साझी विरासत की सुखद स्मृतियां समेटकर ले जा रहा था। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक सिंह की याद में आयोजित ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप के साथ अध्यक्षता कर रहे समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव डॉ हरिओम, वरिष्ठ पत्रकार नदीम, साझी विरासत के संयोजक परवेज अहमद, साझी विरासत की अध्यक्ष अपर्णा मिश्रा, दुबई से आए फरहान वास्ती के साथ ही प्रख्यात कवि डॉ कुमार विश्वास और आमंत्रित अन्य शायरों व कवि गणों ने सामूहिक रूप से किया। शायर फजल इमाम मदनी ने कार्यक्रम की शुरूआत की। इस मौके पर शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में डा कुमार विश्वास और अरविन्द कुमार सिंह गोप ने वरिष्ठ पत्रकार नदीम को बाराबंकी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इस दौरान दर्शक अपने चहेते कवि की एक झलक पाने के लिए बार-बार उठ जा रहे थे। जिन्हें संभालने के पुलिस को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। साझी विरासत के संयोजक परवेज अहमद के संयोजन में ऑल इण्डिया मुशायरा व कवि सम्मेलन कामयाबी के साथ सम्पन्न हुआ। जिसकी जिले भर में सराहना हो रही है। इस मौके पर अध्यक्ष अपर्णा मिश्रा, आफाक अली, सुशील अग्रवाल, एसएम हारिस, मुम्बई से आए सलीम चौहान, एएसपी अखिलेश नारायण सिंह, सीओ सदर, बबिता सिंह, तौकीर कर्रार, पत्रकार अकील अहमद, हसमत उल्ला, हुमायूं नईम खान, दानिश सिद्दीकी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
श्रोताओं में दिखी कुमार विश्वास की बेताबी

मौजूद भीड़ डॉ. कुमार विश्वास को सुनने के लिए बेताब दिखी और बार-बार मंच पर बुलाने की मांग करने लगी। इस बीच कई कवियों ने काव्य पाठ किया तो शायरों ने एक से बढ़कर एक कलाम पेश किए। जैसे ही डॉ. विश्वास ने माइक संभाला पूरा ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। डा कुमार विश्वास ने न केवल अपनी रचनाओं से लोगों को मंत्र मुग्ध किया बल्कि सरकार और नेताओं पर तंज भी कसे। इस दौरान कुमार विश्वास ने अपनी लोकप्रिय कविता कोई दीवाना कहता है… से तो दर्शकों को झुमाया ही, साथ ही राजनीतिक व्यंगों से भी खूब समां बांधा। कुमार विश्वास ने अपनी लोकप्रिय कविता कोई दीवाना कहता है… से तो दर्शकों को झुमाया ही, साथ ही राजनीतिक व्यंगों से भी खूब समां बांधा। कुमार विश्वास ने मंच संभालते ही सबसे पहले दिल्ली की राजनीति पर जमकर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि तिरंगे से अपनी राजनीति की शुरुआत करने वाली आम आदमी पार्टी आज दारू का हिसाब दे रही है। इस दौरान कुमार विश्वास ने उत्तर प्रदेश और देश की राजनीति को लेकर भी कई व्यंग्य किये। इस दौरान कुमार विश्वास ने अपनी सबसे मशहूर कविता ‘कोई दीवाना कहता है कोई, पागल समझता है, मगर इस धरती की बेचौनी को इक पागल समझता है….पढ़ी। इसके अलावा उन्होंने कई नई रचनाएं भी पढ़ी। मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

