जागते रहो! बाराबंकी पुलिस के सहारे न लो खर्राटे जिले में लगातार बढ़ता चोरो का आतंक, आम जनमानस में चोरो का खौफ़

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता बाराबंकी।7874257456

बाराबंकी। जिले में नवागत पुलिस कप्तान के कुर्सी संभालते ही भूमाफियाओं और अवैध कारोबारियों पर अंकुश लगने लगा है। इतना ही नही तेज तर्रार छवि के एसपी की कार्यप्रणाली से वाकिफ चोर-निगरानी शुदा गुंडा बदमाश भी संभल गए है। लेकिन कितने आश्चर्य की बात है कि जिले में दिनों दिन चोरो का आतंक बढ़ता जा रहा है। इन चोरो का सुराग लगाने में अब तक बाराबंकी पुलिस पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। लिहाजा बाराबंकी पुलिस के साथ एसपी साहब की भी किरकिरी होने लगी है। लोगो का कहना है कि जागते रहो! दिनभर की थकी-हारी बाराबंकी पुलिस रात में खर्राटे लेती है। ऐसा इसलिए क्योंकि जिले में आये दिन छोटी बड़ी चोरियों की घटनाएं सुनने को मिलती रहती है। लेकिन समझ नही आ रही बाराबंकी पुलिस कर क्या रही है? लगातार हो रही चोरियो और पूर्व में हुई कई चोरियो से अब तक पर्दा न उठना संबंधित थाना प्रभारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है। जानकारी के अनुसार कोतवाली नगर अन्तर्गत बीती रात शातिर चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर घर में रखे लाखों रुपये के जेवरात व 17 हजार रुपये नकदी चुराकर फरार हो गये। रविवार शाम जब घर मालिक वापस आया तो उसको चोरी का पता चला। पीड़ित ने कोतवाली नगर में अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली नगर क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाली पुलिस चौकी जेल के मोहल्ला शिवबिहार कालोनी निवासी कमलेश कुमार यादव पुत्र लालू प्रसाद शनिवार की शाम को एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए गया था। घर पर सुबह कोई नही था और ताला बंद था। बीती रात शातिर चोरों ने ताला तोड़कर कमरे में रखे लगभग 2 लाख रुपये के जेवरात और 17 हजार रुपये नकद चोरी करके फरार हो गये। रविवार शाम को करीब 5 बजे कमलेश कुमार घर वापस लौटा तो उसने देखा कि कमरे का ताला टूटा पड़ा है। जब अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। कमलेश ने तत्काल इसकी सूचना जेल चौकी प्रभारी को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने निरीक्षण किया और पीड़ित की तहरीर पर जांच पड़ताल भी शुरु कर दी। बताते चलें कि नवंबर माह में अज्ञात चोरों ने कई थानों में कोहराम मचा रखा है। लेकिन हाथ पर हाथ रख कर बैठी बाराबंकी पुलिस अब तक थाना क्षेत्र में हुई कई चोरियों से पर्दा उठाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है।

चोरों के हौसलें बुलंद, गश्त पर उठ रहे सवाल

शहर में आए दिन चोरी और लूट की वारदात हो रही है। जिससे पुलिस गश्त पर सवाल खड़ा हो गया है। गश्त के दौरान पुलिस अफसर भी आंख मूंदकर गाड़ी में बैठे रहते हैं। जब बीट मोबाइल और पुलिसकर्मियों को जांचना हुआ तो अपने पास बुलाकर कागजी घोड़े दौड़ा लेते हैं। पुलिस आमतौर पर रात को गुजरने वाले लोगों से पूछताछ भी नहीं करती। यही कारण है कि बदमाशों को बढ़ावा मिल रहा है। और इसी कारण से आये दिन जिले में असामजिक घटनाएं हो रही है। अब देखना यह होगा कि ऐसे चोरों के खिलाफ बाराबंकी पुलिस कब एक्शन मोड़ में आती है।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता बाराबंकी।7874257456

Don`t copy text!