शहादत दिवस पर याद किये गये नौवे गुरु तेग बहादुर

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। सिखों के नौवे गुरु तेग बहादुर साहिब जी के शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा लाजपत नगर मैं परसों से गुरु ग्रंथ साहब जी के पाठ की आराम्भ हुई। जिसकी मंगलवार को समाप्ति हुई। उसके उपरांत दीवान सजा जिसमें हजूरी रागी जत्थे ने कीर्तन किया वह गुरु साहब जी के इतिहास की जानकारी दी। बताया गुरु तेग बहादुर ने मानवता व धर्म की रक्षा के लिए दिल्ली के चांदनी चौक मैं अपनी शहादत सन 1675 मे दी। शाम को भी गुरुद्वारा परिसर में विशेष दीवान सजा जिसमें लखनऊ से आए भाई लखन सिंह ने कीर्तन कर गुरमत विचारे सुनाई। कार्यक्रम समाप्ति के उपरांत गुरु का लंगर बाटा गया जिसे सभी धर्मों के लोगों ने एक साथ एक पंगत में बैठकर छक्का। जिसमें मुख्य रूप से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भूपेंद्र सिंह, सरदार सरदार चरनजीत सिंह, सरदार रवीन्द्रपाल सिंह, सरदार रविंदर सिंह, सरदार राजदीप सिंह, चरनजीत गाबा, जसबीर सिंह, सरदार हरप्रीत सिंह, सरदार मनमीत सिंह सोनू, अमरजीत सिंह राजे, हरविंदर सिंह, रौनक सिंह, गोविंद सिंह, संजीव चोपडा आदि रहे।  नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!