जनता के हक़ की अब होगी बात

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। नगर पंचायत चुनाव नजदीक आता जा रहा है वही प्रत्याशियों की दिल की धड़कन तेज होती जा रही है घर घर जाकर सभी प्रत्याशी जनता से मिल रहे हैं अपनी पार्टी का प्रचार कर रहे हैं अगर हम बात करें 5 साल में विकास को लेकर तो नगर पंचायत नगर पालिका सभी को साफ सफाई हो नालियां हो या कोई भी बीमारी आती है तो उस पर नगर पंचायत नगर पालिका कोई भी ध्यान नहीं देती है ना कोई छिड़काव कराया जाता है और ना ही समय-समय पर झाड़ू लगाई जाती है अगर नगर पंचायत नगर पालिका ओं का सर्वे कराया जाए तो करीब 60 से 70% लाभार्थी ऐसे भी निकलेंगे जो प्रधानमंत्री आवास के लिए दर-दर भटक रहे हैं क्योंकि उनके पास फाइल पास कराने के लिए 2 से ₹3000 रुपए देने को नहीं है इसलिए उनकी फाइल को रद्दी बनाकर दबा दिया जाता है
कई जगह यह भी होता है प्रधानमंत्री आवास योजना की जो लिस्ट आती है उनको पैसे ना देने की वजह से पात्र लाभार्थियों को आपात कर दिया जाता है और आपात्र लाभार्थियों को लाभ प्राप्त करा दिया जाता है प्रधानमंत्री आवास योजना का खेल वार्ड सभासदों की मिलीभगत से खेला जाता है वार्ड सभासद ही तय करते हैं पात्र और अपात्र लाभार्थी कौन है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!