एक दिवसीय दीनी तालीम कांफ्रेंस

सिद्धौर, बाराबंकी। सैय्यदवाड़ा के ग्राम आलमपुर में तंजीमुलमुकातिब लखनऊ की तरफ से एक दिवसीय दीनी तालीम कांफ्रेंस मदरसा फातिमा जहरा में किया गया। जिसमें हिंदुस्तान के मशहूर मारूफ उलमाए इकराम व शोहराय इकरामो ने शिरकत की। साथ ही दिल्ली, गंगौर, आलमपुर, देवरा, संगोरा, मोतिकपुर, बाराबंकी, सराय इस्माइल, बदोसराय ,मांजनपुर ,रसूलपुर ,लखनऊ ,आदि के बच्चों ने अपना अपना ड्रामा पेश किया।दिल्ली के बच्चों ने अबुजरे गफ्फरी का रोल, गंगौर मुजफ्फर नगर के बच्चों ने पारा जवानी का रोल आलमपुर के बच्चों ने अल्लामा हिल्ली का रोल अदा किया। बाद में मौलाना सफी हैदर साहब ने दीनी तालीम और समाज मे किस तरह से रहना चाहिए उस पर जिकर किया।जिसमें आय हुये मौलाना मो0 मुमताज साहब,मौलान मन्जर अली अरफी साहब, मौलाना रजा साहब व दीगर उलमाओं ने भी तकरीर की।इस दीनी कांफ्रेंस में आए हुए मेहमानों का मदरसा फातिमा जहरा आलमपुर के प्रेंसपल ने शुक्रिया अदा किया।

 

 

 

 

 

Don`t copy text!