बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सीता शरण वर्मा को भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने जिला मंत्री बनाने पर भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई, इस दौरान सीता शरण के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया और दर्जनों समर्थकों ने मंगलवार को किसान मोर्चा उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी के आवास पर एक कार्यक्रम के तहत श्री वर्मा का जोरदार स्वागत करते हुये मालाफूल से लाद दिया। भाजपा किसान मोर्चा के सुबेहा मंडल अध्यक्ष महाराज दिन पांडे, मंडल संयोजक हरीकृष्ण शुक्ला, डा. गिरीश तिवारी व गोलू राज ने भी नवनियुक्त जिला मंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर जिलामंत्री सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्चाकांक्षी योजनाओं पर चर्चा करते हुये कहाकि हम सब मिलकर सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचाने का कार्य करेगें। कार्यक्रम के अंत में श्री वर्मा ने किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मुख्य रूप से शिव पूजन पटेल, सभाजीत, विवेक शुक्ला, उमेश शुक्ला, ऋषभ ओझा, मो. मिराज, राम शंकर रावत, तुलसी राम रावत, मुकेश यादव सहित तमाम भजाप के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

