परिषदीय विद्यालयों में आज सम्पन्न होगी लर्निंग आउटकम परीक्षा

https://www.smnews24.com/?p=5867&preview=true

मसौली, बाराबंकी। विकास खण्ड मसौली के ब्लॉक संसाधन केंद्र बड़ागांव में  सभी 155 पर्यवेक्षकों को खण्ड शिक्षा अधिकारी उदय मणि पटेल ने परीक्षा प्रपत्र उपलब्ध कराते हुए परीक्षा को भयमुक्त, नकल विहीन, परीक्षा कराने के सख्त निर्देश देते हुए अपने-अपने परीक्षा केंद्रों का आज ही जायजा लेने के लिए रवाना किया । बीईओ उदय मणि पटेल ने बताया कि बुधवार 19 फरवरी को परिषदीय विद्यालयों में होने वाली लर्निंग आउटकम परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को ही ब्लॉक संसाधन केंद्र बड़ागांव से विद्यालय वार तैनात पर्यवेक्षकों की सीलबंद प्रश्नपत्रों के साथ रवानगी की गयीं हैं। जिसमें कन्वेंट स्कूलों की तर्ज पर परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए व बच्चों की बौद्धिक क्षमता का आकलन करने के  लिए  बुधवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सहित 154 विद्यालयों में कक्षा 3 से कक्षा8 तक के बच्चों की प्रातः साढ़े दस बजे से अपरान्ह  साढ़े बारह  बजे तक लर्निंग आउटकम परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। बीईओ ने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सहित समस्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में परीक्षा संपन्न होगी ।जिसमें लगभग बारह हजार बच्चे प्रतिभाग करेंगे।परीक्षा को सम्पन्न कराने के लिए 1ने पाये। इस मौके पर संजय श्रीवास्तव, विश्वनाथ वर्मा, अतीकुर्रहमान, सुरेश चंद्र,सुनीता यादव, नामिता जायसवाल,सोनिका मिश्रा,पदमि55 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है तथा 25 अतिरिक्त पर्यवेक्षकों को रिजर्व रखा गया जिससे परीक्षा में किसी भी प्रकार की असुविधा न होनी ,शालिनी वर्मा,पूर्णिमा वर्मा, लक्ष्मी मौर्या,चंदशेखर सिंह सहित समस्त  पर्यवेक्षक मौजूद रहे।

 

Don`t copy text!