विधानसभा में पेश बजट से किसान गरीबों को मिलेगा लाभ: बृजेश पाठक अधिवक्ताओं ने कानून मंत्री का किया स्वागत
बाराबंकी। जनपद के जिला बार एसोसिएशन के कैंपस में लोकार्पण समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने पहुंचकर सैकड़ों अधिवक्ताओं को संबोधित किया। इसी दौरान कानून मंत्री बृजेश पाठक ने विधानसभा में पेश बजट पर बोलते हुए बताया कि योगी सरकार गरीब बेसहारा लोगों के हित के लिए तरह-तरह की योजनाएं लेकर आ रही है इससे निचले वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा तो वहीं कानून मंत्री बृजेश पाठक ने युवाओं के रोजगार पर बात करते हुए कहा कि युवाओं के लिये बजट का निर्धारण किया गया है उन्होंने कहा कि जो विपक्षी पार्टियां हैं केवल युवाओं को बेरोजगार बताकर अपनी राजनीति करने का काम कर रही है मीडिया के सवालो पर कानून मंत्री ने कहा कि विपक्षी पार्टियों को जनता ने नकार दिया है इसलिए वह गलत बयान बाजी किया करते हैं। इसी क्रम में कानून मंत्री ने कहा कि अधिवक्ताओं के हित के लिए भी योगी सरकार विचार कर रही है जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। जानकारी देते चले कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे कानून मंत्री बृजेश पाठक ने बाराबंकी के सैकड़ों अधिवक्ताओं को संबोधित किया तो वहीं दूसरी ओर कानून मंत्री का अधिवक्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में अधिवक्ताओं के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों नेता जैसे बाराबंकी के सांसद उपेंद्र रावत शरद अवस्थी विधायक समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

