त्रिलोकपुर बाराबंकी। थाना जहांगीराबाद इलाके के बेरिया गांव में दो पक्षो के बीच हुए विवाद में आधा दर्जन घायल हो गए। यहां कोटेदार चयन को लेकर सोमवार को खुली बैठक होनी थी। विगत एक पखवारे से गांव में तनाव की स्थित बनी थी। विवाद के बाद चुनाव स्थगित कर दिया गया है। पुलिस ने पीड़ितो की तहरीर पर मारपीट बलवा करने ने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। हालात तनाव पूर्ण देख सीओ, एसओ, पीआरवी की चार गाड़िया मौके पर पहुच कर हालात कंट्रोल में किया। करीब 6 माह पूर्व यहां के कोटेदार अवधेश गुप्ता के स्तीफा से खाली हुई दुकान का चयन खुली बैठक में 18 फरवरी को होना था । जिसके लिए पंचायत से दो उम्मीदवार मैदान में है। संजय वर्मा पत्नी सरोजनी देवी को मौके के प्रधान किस्मतुल चांद बाबू लड़ा रहे थे। दूसरे उम्मीदवार मुजीब पत्नी गौसिया बानो को पप्पू प्रधान ललित का समर्थन है। दोनो तरफ से जोर आजमाइश चरम थी। इस बाबत उम्मीदवार संजय वर्मा का कहना है कि सोमवार को वह लोग चुनाव स्थल पर कुर्सियां पंडाल लगवा रहे थे । वापस लौटते वक्त करीब एक दर्जन लोगों ने हमला कर दिया जिसमें शिवम, मुन्ना, नियाज, विकास, जीशान, गंभीर रूप से घायल हो गए। मुन्ना की तहरीर पर पुलिस ने वासीम, मुजीब, सलमान, कामिल, सब्बीर, अब्दुल अलीम पूर्व प्रधान पप्पू उर्फ ललित वर्मा पप्पू, रईस, एजाज, प्रदीप के खिलाफ बलबा, मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। इस बाबत थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर पर बलवा मारपीट की धाराओं में 8 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
शक्ति प्रदर्शन से नही चेती पुलिस
विगत एक पखवारे से बेरिया गांव में सैकड़ो की भीड़ शक्ति प्रदर्शन के साथ खुलेआम शराब परोसी जा रही थी। चुनाव तो कोटेदार का था लेकिन यहां तैयारी पंचायत चुनाव की हो रही थी वर्चश्व की इस लड़ाई में कोई कमजोर नही बनना चाहता था। इस पूरे प्रकरण की जानकारी पुलिस के लिखित में 11 फरवरी को दी गयी थी। इसके बावजूद तहकीकात में गांव में गश्त तक नही किया गया। सोमवार को हुए विवाद को सांप्रदायिक रंग देने की हर मुमकिन कोसिस हुई लेकिन बवाल हो जाने के बाद जाएगी पुलिस ने एसा होने नही दिया। फिलहाल एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस का पहरा लगा है। गांव में तनाव के हालात बने है गिरफ्तारी न होने से पलटवार की पूरी आशंका बनी है।

